
गुना। जिला पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। कैंट थाना पुलिस ने दोनों प्रकरणों में तत्परता दिखाते हुए एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पहला मामला कैंट के गुलाबगंज क्षेत्र का है। यहां एक 22 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि वह यास्मीन खान के साथ पार्लर का काम सीखने जाती थी। करीब चार महीने पहले यास्मीन ने उसे काम के बहाने अपने घर बुलाया, जहां उसके पति शरीफ खान ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दावा किया है कि इसके बाद यास्मीन खान बदनामी का डर दिखाकर उसे शरीफ के पास कमरे में भेज देती थी और खुद बाहर पहरा देती थी। शनिवार शाम को भी शरीफ ने उसे धमकाकर घर बुलाया और जबरदस्ती करने लगा। युवती के विरोध और धक्का देने से शरीफ गिर गया, जिससे उसे चोट आई। इस दौरान यास्मीन और शरीफ का भाई मुवीन खान बाहर पहरा दे रहे थे। परिजनों को सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवती को छुड़ाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शरीफ खान, यास्मीन खान और मुवीन खान को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
