
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सुभद्रा वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री वर्मा एवं शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू राकेश शुक्ला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, हरी नारायण यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
