
सीधी। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले शातिर अपराधी को चुरहट पुलिस ने दबिश देकर दबोचा। कार्रवाई में रीवा जिले का हिस्ट्रीशीटर आरोपी जेल पहुंचा। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चुरहट उप निरीक्षक दीपक बघेल के नेतृत्व में चुरहट पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार दिनांक 26 मार्च 2026 को एक नाबालिग पीड़िता ने अपनी माता के साथ थाना चुरहट उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी, उसके साथ मारपीट की और डरा-धमकाकर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध धारा 64(2), 331(4), 115(2), 351(3) बीएनएस. एवं 5(1)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
आरोपी की गिरफ्तारी एवं घेराबंदी-
उप निरीक्षक आशा सिलावट के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध ठिकानों पर घेराबंदी की, जहां आरोपी छिपा हुआ था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दिनांक 26 मार्च 2026 की शाम 07 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूंछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड-
जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई थानों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं जिनमें
थाना सगरा जिला रीवा में 04 आपराधिक मामले।
थाना रायपुर कर्चुलियान जिला रीवा 01 आपराधिक मामला दर्ज है।
कानूनी कार्यवाही-
आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है ताकि पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाया जा सके।
