एआई की रफ्तार बढ़ाने, ऊर्जा खपत कम करने के लिए ऑप्टिकल चिप्स बना रहा है चीन

बीजिंग, 02 फरवरी (वार्ता) आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज़ी से बढ़ते इस्तेमाल और उसकी बढ़ती ऊर्जा खपत के बीच चीन अब पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक चिप्स के विकल्प के रूप में ऑप्टिकल चिप्स पर बड़ा दांव लगा रहा है। इन चिप्स को फ़ोटोन चिप्स भी कहा जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ये चिप्स भविष्य में एआई की प्रोसेसिंग रफ्तार बढ़ाने और बिजली की खपत कम करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। ऑप्टिकल चिप्स ऐसे सेमीकंडक्टर होते हैं, जो बिजली (इलेक्ट्रॉन्स) की बजाय रोशनी (फोटॉन्स) के ज़रिये सूचना को प्रोसेस करते हैं। फोटॉन्स बहुत तेज़ गति से चलते हैं और इनमें गर्मी के रूप में ऊर्जा का नुकसान नहीं होता, इसलिए ये चिप्स पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक चिप्स की तुलना में ज़्यादा तेज़ और ऊर्जा-कुशल हो सकते हैं। फिलहाल इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल सेंसर, डेटा संचार और बायोमेडिकल उपकरणों में हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञानी बेन एग्लटन के अनुसार, पिछले एक दशक में चीन ने इस क्षेत्र में रणनीतिक रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी क्षमता और प्रतिभा में निवेश किया है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में चीन से फोटोनिक चिप्स पर उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्रों की संख्या में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका द्वारा चीन को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक चिप्स और उनके निर्माण उपकरणों की आपूर्ति पर लगाये गये प्रतिबंधों के बाद, चीन ने उच्च प्रदर्शन करने वाले कंप्यूटिंग के वैकल्पिक रास्तों की तलाश तेज़ कर दी है। शंघाई स्थित फुदान यूनिवर्सिटी के सामग्री वैज्ञानिक ज़ेंगगुआंग चेंग के मुताबिक, चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना में फोटोनिक्स और क्वांटम कंप्यूटिंग को खास महत्व दिया गया है और सरकार की ओर से निरंतर वित्तीय सहायता मिल रही है। हाल ही में चीनी वैज्ञानिकों ने ‘लाइटजेन’ नाम की एक एआई चिप विकसित करने का दावा किया है, जो पूरी तरह से ऑप्टिकल है। इस चिप में विशेष नैनो-स्ट्रक्चर वाली परतों (मेटासर्फ़ेस) का इस्तेमाल कर लाखों “फोटोनिक न्यूरॉन्स” को एक ही चिप में समाहित किया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह चिप तस्वीरें और वीडियो बनाने, उन्हें एडिट करने और यहां तक कि 3डी सीन तैयार करने में सक्षम है। टीम के अनुसार, लाइटजेन की रफ्तार और ऊर्जा दक्षता एनवीडिया ए100 जैसे मौजूदा हाई-एंड प्रोसेसरों से भी बेहतर पाई गयी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऑप्टिकल चिप्स को आम कंप्यूटरों में पूरी तरह इस्तेमाल होने में अभी समय लगेगा और फिलहाल ये इलेक्ट्रॉनिक चिप्स का पूरी तरह स्थान नहीं लेंगी। इसके बावजूद, एआई के भविष्य को देखते हुए माना जा रहा है कि फोटोनिक चिप्स आने वाले वर्षों में कंप्यूटिंग की दिशा बदलने वाली तकनीक साबित हो सकती हैं।

Next Post

बंगलादेश में ज़मीन से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में हसीना को 10 साल की सज़ा

Mon Feb 2 , 2026
ढाका, 02 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश की एक विशेष अदालत ने राजधानी ढाका की राजुक न्यू टाउन परियोजना में भूखंड आवंटन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के दो अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके भतीजे रादवान मुजीब सिद्दीक तथा भतीजियों ट्यूलिप रिज़वाना सिद्दीक और अज़मीना सिद्दीक सहित अन्य आरोपियों […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।