4 साल से एक ही थाने में जमे 73 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

जबलपुर: पीएचक्यू के फरमान पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। चार साल या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर अंगद की तरह पैर जमाए बैठे 73 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। एसपी द्वारा तबादले का आदेश जारी होते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय का स्पष्ट और कड़ा निर्देश है कि जो भी पुलिस कर्मचारी एक ही थाने, चौकी, कार्यालय या विशेष इकाई में लगातार 4 साल का सेवाकाल पूरा कर चुका है, उसका तबादला अनिवार्य रूप से किया जाए। इसी निर्देश के तहत एसपी सम्पत उपाध्याय ने जिले भर की कुंडली खंगालकर ऐसे 73 कर्मचारियों को चिन्हित किया और उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए।
इस बंपर ट्रांसफर लिस्ट में शहर से लेकर देहात तक के थाने और पुलिस की शाखाएं शामिल हैं। फेरबदल की जद में कोतवाली, ओमती, घमापुर, सिविल लाइन, रांझी, खमरिया, ग्वारीघाट, गढ़ा, गोहलपुर, हनुमानताल, बेलबाग, गोराबाजार, केंट, पाटन, चरगवां और बेलखेड़ा थाना शामिल हैं।‌ इसके अलावा विशेष और तकनीकी शाखाएं जैसे अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच), यातायात, साइबर सेल और अजाक थाना शामिल हैं। कानून व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए इस कार्रवाई को बेहद अहम माना जा रहा है। एक ही जगह पर लंबे समय तक जमे रहने के कारण स्थानीय स्तर पर बनने वाले गठजोड़ को तोड़ने के लिए यह रूटीन लेकिन अनिवार्य प्रक्रिया अपनाई गई है। आदेश में साफ किया गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी तुरंत अपनी नई जिम्मेदारी संभालें।

Next Post

होर्मुज के पास क्षतिग्रस्त अपाचे के दोनों पायलट सुरक्षित: ट्रंप

Tue Jun 9 , 2026
वाशिंगटन, 09 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी सेना के अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। श्री ट्रम्प ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बात करते […]

You May Like