इंदौर: मानपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार से 180 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब और कार कब्जे में ली है.बुधवार 29 जुलाई की शाम थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि महू की ओर से एक कार में अवैध शराब धामनोद की तरफ ले जाई जा रही है. सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका. तलाशी लेने पर कार में अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी मिलीं.
पुलिस ने कार सवारों से शराब परिवहन के दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सके. पूछताछ में आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय यश पिता संतोष गेहलोत निवासी तलवाड़ी रोड, पड़वा थाना कुक्षी, जिला धार और 30 वर्षीय विशाल पिता जगदीश राठौर निवासी अंजड़ थाना अंजड़, जिला बड़वानी के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर शराब जब्त की और उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अवैध शराब के परिवहन और कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर शराब ले जा रहे आरोपियों को पकड़ उनके पूछताछ की जा रही है.
मानपुर थाना प्रभारी, महेंद्र मकाश्रे
