कार्तिक शर्मा को 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदे जाने पर भरतपुर में जश्न का माहौल

भरतपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स टीम द्वारा मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये भरतपुर के कार्तिक शर्मा को 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदने के बाद राजस्थान के भरतपुर सम्भाग में जश्न का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर जिला मुख्यालय सहित भरतपुर सम्भाग में जगह जगह लोग सड़कों पर आतिशबाजी के साथ मिठाइया बाँट कर झूमते गाते नजर आ रहे हैं।

भरतपुर सम्भाग मुख्यालय पर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने लक्ष्मण मंदिर चौक पर आतिशबाज़ी और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्तिक शर्मा से बात की और ढेरों शुभकामनाएं दी।

 

Next Post

साधारण सभा की बैठक को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने किया मंथन

Tue Dec 16 , 2025
जबलपुर: मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नवी,एवं सचेतक अयोध्या तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल की नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। यह बैठक आगामी सदन की साधारण सभा की बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं को लेकर विचार-विमर्श तथा रणनीति तैयार की गयी […]

You May Like

मनोरंजन