भोपाल।रोटरी क्लब भोपाल हिल्स द्वारा “हरीयाली” अभियान के तहत मंगलवार को वृक्षारोपण किया गया. आयोजन की इवेंट चेयर रोटेरियन रेनू बरनवाल और कॉर्डिनेटर रोटेरियन चरण जुनेजा रही.
इस अभियान की विशेषता यह रही कि सिर्फ पौधे लगाने तक ही सीमित न रहकर, प्रकृति की विविध ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए छायादार, फलदार, औषधीय और जल संरक्षण में सहायक पौधे लगाए गए.
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हर्ष मित्तल ने कहा कि “हर पौधा भविष्य का एक निवेश है.” सचिव रोटेरियन कमल वाधवानी ने इसे क्लब का पर्यावरण के प्रति समर्पण बताया. सदस्यों ने पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी ली जिससे यह हरियाली स्थायी बने.
