भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर भोपाल से दुबई व सिंगापुर के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की मांग की है. उन्होंने भोपाल से जम्मू-कश्मीर, पटना, चंडीगढ़, कोलकाता व गोवा के लिए भी शेड्यूल उड़ानें प्रारंभ करने हेतु पत्र सौंपा. सांसद ने बताया कि राजाभोज एयरपोर्ट को 2011 में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से सुसज्जित किया गया था, फिर भी शेड्यूल उड़ानें नहीं शुरू हुईं. साथ ही उन्होंने गोवा फ्लाइट बंद होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि या तो इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू की जाएं या एयरपोर्ट का दर्जा खत्म किया जाए.
भोपाल से अंतरराष्ट्रीय उड़ान की मांग, सांसद शर्मा ने दुबई और सिंगापुर की मांगी उड़ान
