गुलाबगंज में 100 साल पुराने मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत, जनसुनवाई में मशीन से नपती की मांग

विदिशा: गुलाबगंज तहसील के ग्राम हथियाखेड़ा में मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत लेकर गांव के कई लोग मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि गांव में करीब 100 साल पुराना हनुमान जी का मंदिर है जिसके पास सरकारी जमीन है गांव को ही एक दबंग ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत पहले ग्यारसपुर एसडीएम से की गई थी जहां से राहत मिलते ना देख गांव के लोग जनसुनवाई में पहुंचे।

गांव के रहने वाले रविंद्र लक्ष्मण फूल सिंह समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले दीवान सिंह ने सरकारी जमीन दवा रखी है। करीब 5000 वर्ग फीट जमीन पर कब्जा है गांव वालों की मांग की मशीन से नपती की जाए। गांव के उप सरपंच लक्ष्मण सिंह दांगी ने कहा है कि गांव में एक ही हनुमान मंदिर है जहां पर पिछले 30 सालों से हर मंगलवार को सुंदरकांड होता था लेकिन पिछले 4 माह से सुंदरकांड नहीं हो पा रहा है। गांव वालों की मांगे की जल्दी से नौकरी की जाए और जमीन वापस मंदिर को सौंप जाए ताकि मंदिर का निर्माण किया जा सके

Next Post

'मटका किंग’ की सफलता के बाद कृतिका कामरा अपनी अगली फिल्म डम्बल की तैयारी में जुटीं

Tue May 19 , 2026
मुंबई, 19 मई (वार्ता) ‘मटका किंग’ की सफलता के बाद अभिनेत्री कृतिका कामरा ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली फीचर फिल्म साइन कर ली है। यह ‘मटका किंग’ के बाद उनकी पहली घोषित परियोजना है, जिसके दूसरे सीज़न की घोषणा हाल ही में प्राइम वीडियो इंडिया द्वारा की गई है। […]

You May Like