नगर निगम का वसूली अभियान तेज, ग्वालियर को क्लीन बनाने के लिए हर संभव प्रयास : निगम आयुक्त संघ प्रिय

ग्वालियर: ग्वालियर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा है कि नगर निगम के वसूली अभियान को तेज किया जाएगा वही ग्वालियर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए मुहिम प्रारंभ की जाएगी। संघप्रिय निगम कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को रेटिंग के आधार पर अच्छे अंक लाने के लिए पूरी टीम के साथ कार्य किया जाएगा वहीं उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षाकृत इस वर्ष संपत्ति कर में कमी आई है.

जिसे पूरा करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आदेशित किया जा चुका है वहीं कुछ अधिकारियों द्वारा पिछले कई वर्षों से एक ही जगह जमें होने के बारे में कहा कि मैं समीक्षा करूंगा और जो स्थानांतरण पॉलिसी है उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा महानगर की स्ट्रीट लाइट तथा जल की समस्या में भी प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाएगा लेकिन नगर निगम की सर्वप्रथम प्राथमिकता शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाना है।

Next Post

भिंड में महिला की संदिग्ध मौत:ससुराल वाले बोले- बहू ने जहर खाया

Fri Jan 31 , 2025
भिंड:अटेर के पावई थाना क्षेत्र के कमल का पुरा गांव में 25 साल की विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की, जबकि मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया। प्रियंका पिता नीरज नरवारिया की संदिग्ध परिस्थितियों […]

You May Like