भिंड:अटेर के पावई थाना क्षेत्र के कमल का पुरा गांव में 25 साल की विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की, जबकि मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया। प्रियंका पिता नीरज नरवारिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शादी 18 अप्रैल 2017 को कमल का पुरा निवासी नीरज नरवरिया से हुई थी। उसने जहर खा लिया।
प्रियंका के पिता मेघसिंह नरवारिया निवासी बीरमपुरा का कहना है कि बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका के शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रियंका की मौत के समय उसके माता-पिता कुंभ स्नान करने गए थे। लौटने पर उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली, इसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
