सूर्य उपासना के पर्व छठ से गूंजे सिंगरौली के घाट

सिंगरौली। लोक आस्था के चार दिवसीय पर्व छठ पूजा की छटा सोमवार को पूरे क्षेत्र में बिखरी रही। दोपहर बाद से ही व्रती महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचीं और अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। दीयों और झालरों से सजे घाटों पर श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे। वार्ड 41 गनियारी, बैढ़न तालाब, विंध्यनगर, नवानगर, अमलोरी, मोरवा, नौगढ़, झिगुरदा और एनसीएल कॉलोनी के घाटों पर पूजन-अर्घ्य का दौर चलता रहा। व्रती महिलाओं ने स्नान कर सूर्यदेव व छठ मईया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इधर विधायक रामनिवास शाह की पत्नी सीता शाह ने पहली बार व्रत रखकर शगुन गार्डन परिसर में अर्घ्य अर्पित किया। वहीं सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पांडे और भाजपा पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को बधाई दी व सभी के मंगल की प्रार्थना की। पुलिस व नगर निगम अमला घाटों पर व्यवस्थाएं संभालने में जुटा रहा।

Next Post

एक दर्जन से अधिक मेडिकल दुकानों को किया गया सीज

Mon Oct 27 , 2025
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहर में दवाई की दुकानों की जांच एवं निरीक्षण की कार्यवाही सतत रूप से जारी है. शासन के दिशा निर्देशों का पालन न करने वाले एक दर्जन से अधिक मेडिकल दुकानों को निरीक्षण के बाद सीज किया गया. कलेक्टर द्वारा गठित दो […]

You May Like