एक दर्जन से अधिक मेडिकल दुकानों को किया गया सीज

रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर शहर में दवाई की दुकानों की जांच एवं निरीक्षण की कार्यवाही सतत रूप से जारी है. शासन के दिशा निर्देशों का पालन न करने वाले एक दर्जन से अधिक मेडिकल दुकानों को निरीक्षण के बाद सीज किया गया. कलेक्टर द्वारा गठित दो विभिन्न निरीक्षण दलों ने सिरमौर चौराहा क्षेत्र एवं अस्पताल चौराहा व संजय गांधी अस्पताल के सामने के क्षेत्र में संचालित मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकानों में फार्मासिस्ट की उपस्थिति न होने, एक्सपायरी दवाईयों के पाये जाने तथा मेडिकल दुकान का लायसेंस उपलब्ध न कराने पर एक दर्जन से अधिक दुकानों को सीज कर दिया गया. निरीक्षण दल ने अनुविभागीय अधिकारी हुजूर अनुराग तिवारी, तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

रीवा में कार्बाइड गन पर प्रतिबंध लगाया गया

Mon Oct 27 , 2025
रीवा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में लोहा स्टील एवं पीवीसी पाइपों में विस्फोटक पदार्थ भरकर अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले अवैध पटाखे (कार्बाइड गन) का निर्माण भण्डारण एवं क्रय विक्रय प्रतिबंधित कर दिया है. उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अन्तर्गत प्रदत्तशक्तियों का उपयोग […]

You May Like