दमोह: आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए दमोह पुलिस ने 26 मई 2026 की रात शहर के विभिन्न मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी भा.पु.से. के नेतृत्व में यह मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया और सीएसपी एच.आर. पांडे के साथ निकाला गया.फ्लैग मार्च के दौरान एसपी आनंद कलादगी ने शहर के फुटेरा तालाब, सिटी नल, पुराना थाना, गढ़ी मोहल्ला, चमन चौक, कसाई मंडी, मनु मिश्रा तिराहा, पुरैना तालाब आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया.
मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.एसपी ने निर्देश दिए कि ईद को लेकर शहर के विभिन्न चौराहा-तिराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी. शहर के फुटेरा फाटक पर विशेष व्यवस्था बनाने और यातायात व कानून व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश भी दिए.इस अवसर पर टीआई कोतवाली मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, अजाक टीआई रचना मिश्रा,सूबेदार अभिनव साहू, चौकी प्रभारी सागर नाका विक्रम दांगी, चौकी जबलपुर नाका से अभय सिंह सहित बज्र वाहन सहित पुलिस बल मौजूद रहा.
