भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को नीलबड़ चौराहे स्थित देवी एवं हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित अनाज से निर्मित भव्य रंगोली का अवलोकन किया।इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा तथा पवन दुबे सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना की।मंदिर परिसर में अनाज से तैयार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकर्षक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु पहुंचे। भाजपा नेताओं ने इसे सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का प्रतीक बताया।
