अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

अमृतसर 14 फरवरी (वार्ता) पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के साथ 150 करोड़ रुपए की 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि यह साल 2025 की सबसे बड़ी हेरोइन जब्ती है। उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रग्स लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी में शामिल था, और बताया गया कि उसे हाल ही में सीमा पार ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली थी।

डीजीपी यादव ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना घरिंडा में एक एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और तस्करी नेटवर्क की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ड्रग तस्करी को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के अपने संकल्प में प्रतिबद्ध है।

 

Next Post

भारत, अमेरिका के बीच टैरिफ एवं व्यापार को लेकर रचनात्मक बातचीत

Fri Feb 14 , 2025
वाशिंगटन 14 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टैरिफ एवं व्यापार को लेकर बहुत रचनात्मक बातचीत हुई तथा दोनों नेता पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर काम करने के लिए सहमत हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री श्री मोदी का […]

You May Like