एक्सिस बैंक के मैनजर की कार ड्राइव करते समय मौत: सनावद ब्रांच में थे पदस्थ

बड़वाह। सनावद एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर आशीष व्यास (47) की मंगलवार रात कार चलाते समय मौत हो गई। वे रात करीब 10 बजे सनावद की तरफ जा रहे थे। बड़वाह के मुख्य चौराहे पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।आशीष ने कार रोकी और वे स्टेयरिंग पर बेसुध हो गए। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने तुरंत आशीष को बड़वाह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।घटना की सूचना एक्सिस बैंक के स्टाफ और परिवार को दी गई। बुधवार सुबह बड़वाह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।भाजपा नेता जितेंद्र सुराणा ने बताया कि आशीष मूल रूप से इंदौर के रहने वाले थे। वे विनम्र और हंसमुख स्वभाव के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनके आकस्मिक निधन से बैंक स्टाफ, परिचितों और परिजनों में शोक की लहर है।

Next Post

नगरीय प्रशासन आयुक्त ने माना, स्वर्ण रेखा के कार्य में ठेकेदार कर रहे गड़बड़ी

Wed Jul 9 , 2025
ग्वालियर। नगर निगम के सड़क निर्माण, सीवरेज एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की समीक्षा आयुक्त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की तथा निगम आयुक्त संघ प्रिय को निर्देशित किया कि शहर की सड़कों के सर्वांगीण विकास के लिए सड़कों का सर्वे करायें तथा सक्षम कंसलटेंसी की […]

You May Like