
भोपाल। भारतीय रंगमंच के लोकप्रिय नाटक हमारे राम का भव्य मंचन आज रविंद्र भवन में किया गया। यह नाटक रामायण की कथा को आधुनिक एवं नवाचारी रूप में प्रस्तुत करता है, जो दर्शकों को भावविभोर कर गया।
नाटक में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा ने रावण का किरदार निभाया, वहीं राहुल आर. भुचर ने प्रभु श्री राम की भूमिका में अदाकारी के नए आयाम स्थापित किए। दानीश अख्तर ने भगवान हनुमान का किरदार निभाया, तरुण खन्ना ने भगवान शिव, अमृता ने माता सीता और करण शर्मा ने सूर्य देव की भूमिका में दमदार प्रदर्शन किया।
हमारे राम ने अब तक देश भर में 20 से अधिक शहरों में 200 से अधिक प्रदर्शन कर चुके हैं और 5 लाख से अधिक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। मुंबई के NMACC, दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम और कोलकाता के जाम्सहेड भाभा थिएटर सहित कई प्रमुख स्थल इस नाटक की शोभा बढ़ा चुके हैं।
आज के प्रदर्शन में दर्शकों ने नाटक की भव्य प्रस्तुति, संगीत और अभिनय की जमकर सराहना की। आयोजकों ने कहा कि यह नाटक रामायण की कथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सफल प्रयास साबित हुआ है।
