
जबलपुर। नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने और शहर के विकास कार्यों को निर्बाध गति देने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त अरविंद शाह ने राजस्व वसूली अभियान की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों के लिए राजस्व का समय पर संकलन अनिवार्य है, और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त ने सभी वार्डों और जोन के वसूली आंकड़ों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए राजस्व अमले को काम करने के निर्देश दिए। साथ ही बड़े बकायेदारों की पहचान कर उनसे प्राथमिकता के आधार पर संपर्क करने और उनसे बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त श्री शाह ने सभी को निर्देशित किया कि डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन सुविधाओं के प्रति करदाताओं को प्रेरित करें, उन्हें जागरूक करें ताकि वे आसानी से घर बैठे कर जमा कर सकें।
