
भोपाल।कमला नगर थाना पुलिस ने 5 वर्षों से 5 स्थाई वारण्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मिली सूचना पर वारण्टी दीपक मांझी उम्र 27 साल निवासी आराधना नगर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरूद्ध विभिन्न न्यायालयों से कुल 5 प्रकरण में अलग-अलग 5 स्थाई वारण्ट जारी किये थे, जिनमें वारण्टी 5 वर्षों से फरार चल रहा था.
शहर में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फरार वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश जारी है. इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त जोन-01 भोपाल एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 रश्मि अग्रवाल दुबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर संभाग भोपाल अंकिता खातरकर के कुशल मार्गदर्शन में परि. उपुअ दिव्या झारिया, थाना प्रभारी कमला नगर निरीक्षक निरूपा पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार स्थाई वारण्टियों की तलाश पतारसी के प्रयास किये गये.
