
भोपाल। थाना अयोध्यानगर पुलिस ने शराब तस्कर पर कडी कार्यवाही कही है. पुलिस ने इस मौके पर सुखीसेवनिया निवासी शराब तस्कर गिरफ्तार किया है. आरोपी कब्जे से 10 पेटी (90 लीटर) देशी शराब के साथ ही जिस स्वीफ्ट कार से इसे ले जाया जा रहा था उसे भी जप्त कर लिया है. आरोपी दूसरे जिलें से लाकर भोपाल के स्लम एरिया में शराब खपाता था. इसके साथ ही आरोपी अपनी टेक्सी कार में अवैध शराब इधर से उधर पहुंता था. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टेक्सी के रुप में अपनी कार चलाने की आड में बाहर से अवैध शराब लाकर बेंचता है. आरोपी इंद्रपुरी, अर्जून नगर, झील नगर झुग्गी एरिया में इसकी खेप पहुंचाता था. जिस पर पुलिस ने मंगल भवन नगर निगम आफिस के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचना सुरेन्द्र धाकड़ उम्र 25 साल के रूप में हुई है. मौके वारदात से आरोपी की कार की डिग्गी में 04 पेटी और पीछे वाली सीट के ऊपर 06 पेटी कुल 10 पेटी (90 लीटर) शील बन्द देशी मदिरा मसाला शराब अवैध रुप से रखी पाई गई. आरोपी सुरेन्द्र के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. जप्त की गई शराब की कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है. डीसीपी जोन-02 के निर्देशन में गांजा तस्करों एवं अवैध शराब तस्करी पर लगातार कार्यवाही की जा रही है.
