तनिष्क भूरिया का एफटीआईआई पुणे में हुआ चयन

झाबुआ। फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे (महाराष्ट्र) की राष्ट्रीय स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया में झाबुआ के तनिष्क भूरिया ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए फिल्मों के लिए साउंड इंजीनियरिंग एवं साउंड डिजाइन कोर्स में चयन हासिल किया है। इस कोर्स में पूरे देश से अत्यंत सीमित सीटें होती हैं, जिनमें चयन पाना बेहद चुनौतीपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।

तनिष्क भूरिया ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से फिल्म स्टडीज़ में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। अपने अध्ययन के दौरान उन्होंने ‘गल देव’ नामक एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया था, जो भील आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक परंपरा पर आधारित है। इस फिल्म का प्रदर्शन कई राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में हुआ तथा इसे विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। तनिष्क ने अपने चयन का श्रेय माता-पिता रमेश भूरिया और अंजू भूरिया तथा लोक रंग संस्थान झाबुआ के मार्गदर्शक एवं कला निर्देशक आशीष पांडे को दिया है, जिन्होंने उन्हें सिनेमा और कला की गहरी समझ प्रदान की। तनिष्क ने कहा कि वे भविष्य में जिले की आदिवासी सांस्कृतिक पहचान को फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं वैश्विक पटल पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Next Post

बाघ की खाल के साथ तीन शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी सफलता

Sun Oct 26 , 2025
भुआ बिछिया।वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। वन परिक्षेत्र बिछिया, पूर्व सामान्य वनमंडल मण्डला अंतर्गत दिनांक 25 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर आरोपित मिस्तर एवं गोविंद, दोनो निवासी ग्राम भीमपुरी को […]

You May Like