15 दिन में शराब दुकान शिफ्ट करने का आश्वासन मिलते ही धरना समाप्त

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत चंडालभाटा में हुई सागर चौधरी 26 वर्ष की हत्या के बाद चंडालभाटा में चक्काजाम किया। मृतक के परिवार को तीस लाख रूपए मुआवजा मिले और शराब दुकान यहां से हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को आक्रोशित लोग अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे।पूर्व पार्षद जितिन राज के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनों ने बड़ी संख्या में शराब दुकान के सामने धरना प्रारंभ कर दिया था और यह मांग की थी कि शराब दुकान को यहां से स्थानांतरित किया जाए।

लगभग 36 घंटे चल रहे इस धरने में शुक्रवार को शराब ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर लिखित रूप से यह आश्वासन दिया है कि 15 दिन के अंदर वह इस दुकान को अन्य जगहों पर शिफ्ट कर लेगा और इन 15 दिनों के दौरान इस जगह पर कोई भी घटना दुर्घटना नहीं होगी, बस्ती की तरफ कैमरे एवं लाइट की व्यवस्था आज ही की जाएगी, इस लिखित आश्वासन के बाद इस धर ने को 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Next Post

कोलकाता टाइगर्स की महिलाओं ने सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स को हराया

Fri Jun 13 , 2025
कोलकाता 13 जून (वार्ता) बंगाल प्रो टी20 लीग 2025 के दूसरे दिन गुरुवार को लक्स श्याम कोलकाता टाइगर्स की महिला टीम ने सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स को राेमांचक मुकाबले में आठ विकेट से हराया वहीं एडमस हावड़ा वारियर्स की पुरुष टीम ने सिलीगु़डी टाइगर्स को चार विकेट से हरा दिया। इस […]

You May Like

मनोरंजन