जनगणना 2027: भवन सामग्री से लेकर ईंधन तक, अधिकारियों को देनी होगी ये 33 जानकारियां

टीकमगढ़। जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले चरण में 1 मई से मकानों की गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गिनी जाएगी। मंगलवार को गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल में जनगणना के फील्ड ट्रेनरों को मकान सूचीकरण और गणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

बैठक में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने इसे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। उन्होंने फील्ड ट्रेनरों से प्रशिक्षण को बेहतर तरीके से समझने और फिर मैदान पर काम करने का आग्रह किया। फील्ड ट्रेनर्स का यह प्रशिक्षण जनगणना के विभिन्न पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक आवश्यक कदम है। इसमें ट्रेनरों को मकानों की नंबरिंग, लिस्टिंग और डेटा संकलन की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उनका एक टेस्ट भी लिया जाएगा। कलेक्टर श्रोत्रिय ने बताया कि जनगणना 2027 की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। नागरिक स्वयं स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकेंगे। जब गणक घर आएंगे, तब नागरिकों को यह जानकारी देनी होगी, जिसे वे डिजिटल रूप से संकलित करेंगे। जनगणना अधिकारियों द्वारा मकान सूचीकरण के दौरान नागरिकों से 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी। इसमें भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, मकान की दीवार, छत और फर्श में प्रयुक्त सामग्री के साथ-साथ मकान के उपयोग और उसकी स्थिति की जानकारी शामिल होगी। इसके अतिरिक्त, पेयजल का मुख्य स्रोत, प्रकाश का स्रोत, शौचालय की उपलब्धता और उसका प्रकार, गंदे पानी की निकासी, रसोईघर एवं उसमें प्रयुक्त ईंधन जैसी जानकारी भी ली जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना अधिकारियों को सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें। जनगणना 2027 को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना होगी, जो 1 से 30 मई तक आयोजित की जाएगी। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इस चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। पहले चरण में 1 मई से मकानों की गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गिनी जाएगी। मंगलवार को गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल में जनगणना के फील्ड ट्रेनरों को मकान सूचीकरण और गणना के लिए प्रशिक्षण दिया।

Next Post

खड़े ट्रक को टक्कर मारने के बाद केबिन मे फंसा कोयला भरे ट्रक का चालक 

Tue Mar 24 , 2026
मुलताई। नेशनल हाईवे नागपुर रोड पर ग्राम चिंचड़ा के पास मंगलवार को बिलासपुर से कोयला भरकर अलीराजपुर जा रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कोयला ले जा रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना […]

You May Like