गैंगवार में 35 से अधिक गोलियां चली, 10 हजार का इनामी पकड़ा

ग्वालियर: दो माह पूर्व घने अंधेरे में आधी रात को गैंगवार की घटना सामने आई थी। वर्चस्व और 5 लाख रूपये के लेन-देन को लेकर बदमाश रिंकू कमरिया गैंग ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। बदमाशों ने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे हवलदार के बेटे सहित 2 युवकों पर लगभग 15 मिनट में 35 से अधिक गोलियां फायर की थी। इस हमले में हवलदार का बेटा समेत 2 लोग जख्मी हुए थे।

यह घटना घासमंड़ी इलाके के कोटेश्वर रोड पर हुई थी। इस मामले में फरार चल रहे 10 हजार रूपये के इनामी बदमाश मनीष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गैंगवार के मास्टरमाइड रिंकू कमरिया सहित 10 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गये आरोपी मनीष यादव पर ही गोलियां दागने का आरोप है।
35 से अधिक गोलियां फायर की
दरअसल, शिवनगर घोसीपुरा, जनकगंज निवासी विजयसिंह गौड़ के पिता मध्यप्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल है। 2 माह पहले ही रविवार की रात विजय अपने दोस्त बल्लू सरकार और हाकिम सिंह बघेल पाटनकर के साथ कार से घासमंड़ी छोड़ने गया था। लौटते वक्त कोटेश्वर मार्ग पर बदमाश रिंकू कमरिया, अन्नी कमरिया, छोटू कमरिया, चेतन पांडे, प्रियांशु, अन्नी उर्फ अनिल कमरिया, कालू कमरिया और रमेश कमरिया ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लगभग 15 मिनट तक चली फायरिंग में 35 से ज्यादा गोलियां दागी। जिसमें विजय गौड़ को 3 और हाकिम सिंह को 1 गोली लगी। घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गये थे। 1 आरोपी अब भी फरार है।

Next Post

'समुद्र प्रताप' से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिभर्रता की दिशा में छलांग के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती: मोदी

Wed Jan 7 , 2026
नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक पोत (आईसीजीएस) ‘समुद्र प्रताप’ को बल के बेड़े में शामिल किये जाने को भारत के समुद्री सफ़र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा है कि इससे समुद्री क्षमताओं के क्षेत्र में देश का आत्मनिर्भरता का विजन और मजबूत […]

You May Like