रेत कारोबारी हत्याकांड: कोर्ट मेें पेश शूटर, रिमांड बढी

जबलपुर: खितौला थाना क्षेत्र में गुरूवार दोपहर डेढ़ बजे फिल्मी स्टाइल में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर थी। इस मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया था, इस दौरान उनके कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद हुई हालांकि रिमांड के दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह किया। पुलिस को शक है इस वारदात के पीछे और भी आरोपी है लेकिन हमलावर राज नहीं खोल रहे है जिसके चलते रिमांड खत्म होने पर उन्हें पुलिस ने रविवार को पुन: पेश किया और दो दिन की रिमांड और कोर्ट से मांगी। जिस पर कोर्ट ने दोनों की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है।

विदित हो कि धमेन्द्र सिंह ठाकुर (चिंटू) पिता रणजीत सिंह ठाकुर 42 वर्ष निवासी वार्ड नं. 17, रेत कारोबारी था। 11 नवम्बर को दोपहर वे अपनी मोटर सायकिल से बारीबहु स्टेडियम से खितौला बाजार जाने के लिए निकला था सिहोरा-खितौला रोड पर दोपहर डेढ़ बजे मोटर सायकिल से दो बदमाश पहुंचे उसे घेरकर गिरा दिया इसके बाद दनादन तीन गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी थी। विरोध में परिजनों ने प्रदर्शन किया था। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने शेखर बर्मन पिता रवि बर्मन 22 वर्षीय निवासी सिहोरा, लवि तिवारी पिता सोम तिवारी 20 वर्षीय निवासी रीवा को गिरफ्तार किया था जिन्होंने दनदान फायरिंग की थी। दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था।
अस्सू से रंजिश, पुलिस की चुप्पी
सूत्रों के मुताबिक धमेन्द्र की सिहोरा गौरेया मोहल्ला निवासी आशीष विश्वकर्मा उर्फ अस्सू से रंजिश थी। अस्सू ने दस साल पहले भी धर्मेन्द्र पर फायरिंग कर उसकी हत्या की कोशिश की थी। धर्मेन्द्र घायल हो गया था। उस वक्त पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले में न्यायालय से अस्सू को सजा भी सुनाई थी। इसके बाद आरोप है कि अस्सू ने ही हत्या की साजिश रची है। वहीं इन आरोपों पर पुलिस चुप्पी साधे हुए है। टीआई रमन सिंह का कहना है कि जांच चल रही है।

Next Post

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ.यादव ने दी श्रद्धांजलि, भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सरदार पटेल का योगदान अप्रतिम और अविस्मरणीय है। उन्होंने रियासतों के एकीकरण के माध्यम से भारत को सशक्त राष्ट्र […]

You May Like