सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ.यादव ने दी श्रद्धांजलि, भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सरदार पटेल का योगदान अप्रतिम और अविस्मरणीय है। उन्होंने रियासतों के एकीकरण के माध्यम से भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का समर्पण और राष्ट्रभक्ति युवाओं को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बाबा खाटू श्याम जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की कामना की। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Next Post

सोनू सूद का उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

Mon Dec 15 , 2025
रीवा: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने आज प्रातः काल अपने अमहिया, रीवा स्थित निवास पर अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह आयोजन रीवा फिल्म फेस्टो-2025 के समापन अवसर पर हुआ था, जिसमें सोनू सूद ने शिरकत की थी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री […]

You May Like