महाभारत समागम में इमर्सिव डोम और लोकनाट्य का अद्भुत संगम

भोपाल: वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित महाभारत समागम में शनिवार को श्रीलंका, मणिपुर, दिल्ली और केरल के कलाकारों ने प्रस्तुति दी. कोलंबो के एके फोक आर्ट रिसर्च सेंटर ने संगीत और अभिनय के संगम से द्रौपदी, भीम और हनुमान के प्रसंग को जीवंत किया. अंतरंग मंच पर शिखंडी ने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया. दिल्ली के हिमांशु श्रीवास्तव के निर्देशन में यह नाटक मंचित किया गया. पूर्व रंग के दौरान कथकली रूप में दुशासन वध ने सभागार में ऊर्जा भर दी. कल्याण कृष्ण नायर के निर्देशन में अर्जुन का मोह, कृष्ण का उपदेश विराट रूप का दर्शन और भीम द्वारा दुशासन वध का दृश्य प्रस्तुत हुआ. मणिपुर से आई उर्वशी ने नाटिका में सौंदर्य और विनम्रता का संदेश दिया.

नारायण सर्वम की लेखिका नितांशी के गुप्ता बताती हैं इस डोम थियेटर में आम प्लैनेटेरियम की तरह केवल सिर के ऊपर स्क्रीन नहीं दिखती. लेकिन डोम में चारों ओर और फर्श तक स्क्रीन है. इसमें दर्शक बिना वीआर चश्मा के कहानी को सभी दिशाओं से ऐसे अनुभव कर सकते हैं जैसे वह खुद युद्धभूमि में खड़े हों. उन्होंने बताया फिल्म में श्रीकृष्ण की आवाज प्रसिद्ध टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन ने और अर्जुन की आवाज टीवी कलाकार अंकित भुलानी ने दी है. इमर्सिव डोम को कल्पना देने वाली टीम में नितांशी के गुप्ता, चिराग भुवा नितिन गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हैं.
थ्रीडी तकनीक और एआई से बनी फिल्म
प्रसारित फिल्म के एआई प्रोड्यूसर चिराग गुप्ता ने बताया डोम में थ्री डी तकनीक को एआई और उन्नत सॉफ्टवेयर के साथ मिलाया गया है. थ्री डी बनाने में माया, थ्री डी मैक्स और अनरियल इंजन का उपयोग किया गया है. इमेज और विजुअल सपोर्ट के लिए वायो थ्री और मिड जर्नी जैसे एआई टूल शामिल किए गए. डोम की फाइल कन्वर्जन और एक्सिक्यूशन के लिए विदेश से तकनीकी समन्वय किया गया है. वहीं प्रोजेक्शन में भगवान का चित्रण फर्श पर न हो, इसका खास ध्यान रखा गया है

Next Post

कुएं में गिरने से मासूम बालिका की मौत

Sun Jan 18 , 2026
चितरंगी: थाना चितरंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखवा के बोड़िहार टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है शनिवार को हृदय लाल बैगा की तीन वर्षीय पुत्री रीता कुमारी बैगा की कुएं के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई […]

You May Like