कुएं में गिरने से मासूम बालिका की मौत

चितरंगी: थाना चितरंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखवा के बोड़िहार टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है शनिवार को हृदय लाल बैगा की तीन वर्षीय पुत्री रीता कुमारी बैगा की कुएं के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मृत बालिका घर के पास स्थित खुले कुएं के पास खेलते-खेलते पहुंच गई और कुएं में गिर गई।

काफी देर तक जब बालिका घर में दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कुएं में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा चितरंगी थाना में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Next Post

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन आज

Sun Jan 18 , 2026
ग्वालियर: भाजपा महिला मोर्चा ने कहा है कि कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने अपनी घटिया, घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए मातृशक्ति के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है जिसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनके निम्नस्तरीय बयान के विरुद्ध महिला मोर्चा […]

You May Like