भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन आज

ग्वालियर: भाजपा महिला मोर्चा ने कहा है कि कांग्रेस के विधायक फूल सिंह बरैया ने अपनी घटिया, घृणित मानसिकता का परिचय देते हुए मातृशक्ति के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है जिसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उनके निम्नस्तरीय बयान के विरुद्ध महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा आज रविवार को दोपहर 12 बजे महाराज बाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर कांग्रेस विधायक बरैया का पुतला दहन किया जाएगा। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी। राजौरिया ने इस अवसर पर सभी मातृशक्ति एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Next Post

मजदूरी से​ जिंदा लौटा था राकेश, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, चक्काजाम

Sun Jan 18 , 2026
शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना सीमा में आने वाले खतौरा गांव में निवास करने वाले एक 26 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक मजदूरी से आकर रात में सो गया और जब उसकी पत्नी ने उसे सुबह उठाया तो वह नहीं उठा। […]

You May Like