मजदूरी से​ जिंदा लौटा था राकेश, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, चक्काजाम

शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना सीमा में आने वाले खतौरा गांव में निवास करने वाले एक 26 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक मजदूरी से आकर रात में सो गया और जब उसकी पत्नी ने उसे सुबह उठाया तो वह नहीं उठा। परिजनों ने 2 लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। परिजनों ने देहरदा-ईसागढ़ रोड पर लाश रख चक्काजाम कर दिया। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस और प्रशासन ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार खतौरा गांव में निवास करने वाला राकेश परिहार खतौरा में कप्तान केवट के यहां गया था। रात करीब 9 बजे कप्तान केवट उसे घर छोड़ गया। उस समय राकेश शराब के नशे में था और बिना खाना खाए कमरे में सो गया। सुबह करीब 7 बजे पत्नी मनीषा परिहार ने उसे चाय के लिए उठाया, लेकिन वह नहीं उठा। परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राकेश के परिजनों का आरोप है कि राकेश की मौत मारपीट के कारण हुई है, गांव के ही राजेश कुशवाह और सीताराम उर्फ बड्डे कुशवाह अपने संग ले गए थे। फिर रात 9 बजे कप्तान केवट बाइक से राकेश को घर छोड़ गया था। घर आकर राकेश सो गया और सुबह नींद से नहीं जागा। परिजनों ने खतौरा में ईसागढ़ रोड पर शव रखकर ट्रैफिक जाम कर दिया। परिजन का आरोप है कि राकेश परिहार की दो लोगों ने शराब पिलाकर मारपीट की। इसी के चलते राकेश की मौत हो गई है।

Next Post

आज होगा ब्राह्मण मिलनोत्सव, सामाजिक समरसता और प्रतिभा सम्मान का मंच बनेगा कार्यक्रम

Sun Jan 18 , 2026
ग्वालियर: समाज को जोड़ने और पारिवारिक-सामाजिक संवाद को सशक्त करने के उद्देश्य से सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा आज रविवार, 18 जनवरी को ब्राह्मण मिलनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सनातन धर्म मंदिर स्थित चक्रधर सभागार में दोपहर से प्रारंभ होगा। मिलनोत्सव के दौरान समाज के विवाह योग्य […]

You May Like