शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कांच की बोतल से किया हमला

ग्वालियर। बदमाश द्वारा चाकू लहराते हुए एक कारोबारी से शराब पीने के लिए रुपयों की डिमांड की गई। जब उसने उसकी बात मानने से इंकार किया, तो आरोपी ने कांच की बोतल से उस पर हमला कर दिया। जिसने वहां खड़ी कारोबारी की कार के कांच भी फोड़ डाले। घटना कंपू इलाके की है, जिसमें फरियादी की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जवाहर कॉलोनी, चना कोठार निवासी गोविंद गोयल कारोबारी हैं। बीती रात क्षेत्र में ही रहने वाला हरेंद्र सिंह चौहान उर्फ छिदू चौहान उनके पास आया और सब्जी काटने की छुरी दिखाते हुए शराब पीने के लिए पैसों की डिमांड करने लगा। जब कारोबारी ने उसकी बात मानने से इंकार किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने शराब की बोतल फोड़कर उनके हाथ पर दे मारी, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर जब अंशुल गोयल व मानस गोयल ने वहां आकर बीचबचाव का प्रयास किया, इस पर आरोपी ने उन पर कांच की बोतल से हमला कर दिया जिससे वह भी चोटिल हो गए।

Next Post

रेलवे ट्रैक तक पहुंची नरवाई की आग, 2 घंटे थमी रही ट्रेनों की रफ्तार, 3 फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Mon Apr 27 , 2026
ब्यावरा। सोमवार की दोपहर को उस समय अफरा-तफरी का वातावरण निर्मित हो गया जब स्थानीय बायपास क्षेत्र में नरवाई में लगी आग फैलते हुए रेलवे ट्रेक के समीप तक आ पहुंची. सुरक्षा के तौर पर ट्रेक से गुजर रही बीना-नागदा ट्रेन करीब दो घंटे तक रुकी रही. तीन फायर ब्रिगेड […]

You May Like