अभ्यास मैच में शमी, आवेश ने खोले हाथ, ऋषभ का आक्रामक अंदाज

लखनऊ, (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम ने गुरुवार को यूपी 20 लीग की टीम काशी रुद्रा के साथ अभ्यास मैच में अपने हाथ खोले।

स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर एलएसजी बनाम केआर इलेवन अभ्यास मैच खेला गया जिसमें तेज गेंदबाज मो. शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और बल्लेबाज मुकुल चौधरी काशी रुद्रा के खिलाड़ियों के साथ खेले। जबकि कप्तान ऋषभ पंत दोनों टीमों से बैटिंग करने उतरे। पहले बल्लेबाजी करने आई एलएसजी की टीम से ऋषभ पंत, अर्शीन कुलकर्णी और शहबाज अहमद ने आक्रामक पारी खेली। केआर इलेवन की ओर से मो. शमी, आवेश खान और मोहसिन ने अपनी स्विंग और बाउंसर से चकित किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत व मुकुल चौधरी और काशी रुद्रा के शुभम व अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैदान के चारों ओर शॉट लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। एलएसजी की ओर से मयंक यादव, दिग्वेश राठी, शहबाज, अर्जुन ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

एलएसजी के खिलाड़ियों को खेलते देख अकादमी के नन्हें क्रिकेटर भी चीयर करने पहुंचे। कुछ खिलाड़ियों ने बच्चों को आटोग्राफ भी दिए और फोटोज खिंचवाई।

टीम प्रबंधन के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के सभी भारतीय खिलाड़ी पहले ही टीम से जुड़ चुके हैं, शुक्रवार से ओवरसीज खिलाड़ियों का आना भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद अभ्यास में और तेजी आएगी।

 

 

Next Post

दुर्दशा का शिकार कटंगी- चरगवां मार्ग, घायल हो रहे दोपहिया वाहन चालक

Fri Mar 20 , 2026
जबलपुर: प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गण निर्माण किया गया कटंगी से चरगवां पहुंच मार्ग इन दिनों दुर्दशा का शिकार हो गया है। आलम ये है कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक इस सड़क में मौजूद कीचड़, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कटंगी नगर का गंदा […]

You May Like