हजरत बाबा सैय्यद मोहम्मद ताजुद्दीन का 103वां उर्स मुबारक मनाया गया

इटारसी। हजरत बाबा सैय्यद मोहम्मद ताजुद्दीन बाबा रहमतुल्लाह अलैहि का 103वां सालाना उर्स मुबारक मंगलवार को श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रातः 8:00 बजे जयस्तंभ चौक पर तबर्रुक (प्रसाद) वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया।

शेख फारुख (मस्जिद हुदा न्यू यार्ड, इटारसी) ने बताया कि इस वर्ष उर्स मुबारक को सामाजिक समरसता और सेवा भावना से जोड़ते हुए रोटरी वृद्धाश्रम और मुस्कान बालिका गृह में भी प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही, बच्चों को उनकी आवश्यकता की उपयोगी सामग्री भी प्रदान की गई।

उर्स के मौके पर अमन, शांति और भाईचारे की दुआओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Next Post

राजस्थान हाईकोर्ट में एक न्यायाधीश, छह अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

Tue Jul 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (वार्ता) राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए एक न्यायाधीश और छह अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी है। इनमें छह अधिवक्ता और एक न्यायिक अधिकारी हैं। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में ये जानकारी दी गई। अधिसूचना के अनुसार, संदीप […]

You May Like