राजस्थान हाईकोर्ट में एक न्यायाधीश, छह अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (वार्ता) राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए एक न्यायाधीश और छह अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी है। इनमें छह अधिवक्ता और एक न्यायिक अधिकारी हैं।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में ये जानकारी दी गई।
अधिसूचना के अनुसार, संदीप तनेजा (अधिवक्ता) को न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार वरिष्ठ अधिवक्ता बलजिंदर सिंह संधू, बिपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित, रवि चिरानिया औ अनुरूप सिंघी को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
वहीं न्यायिक अधिकारी संगीता शर्मा को पदोन्नत कर अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है।
अधिसूचना में कहा गया,“राष्ट्रपति भारत के संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए सर्वश्री बलजिंदर सिंह संधू, बिपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित, रवि चिरानिया, अनुरूप सिंघी और श्रीमती संगीता शर्मा को वरिष्ठता क्रम में दो वर्ष की अवधि के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हैं।”
यह नियुक्ति उनके अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

Next Post

कांवड़ यात्रा में भोजनालय मालिक लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित करें: सुप्रीम कोर्ट

Tue Jul 22 , 2025
नई दिल्ली, 22 जुलाई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने कांवड़ यात्रा मार्ग के भोजनालयों पर ‘क्यूआर कोड’ प्रदर्शित करने संबंधी विवाद पर मंगलवार को राज्य सरकारों को कोई निर्देश नहीं दिया, लेकिन दुकानदारों से कहा कि वे लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित करें। न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन के […]

You May Like

Play sound