केरल, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़ और गोवा ने ‘सी’, चंडीगढ़, उत्तराखंड और दिल्ली ने डिवीजन ‘बी’ मैचों में जीत दर्ज की

जालंधर (पंजाब), (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को केरल, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़ और गोवा ने ‘सी’ डिवीजन तथा चंडीगढ़, उत्तराखंड और दिल्ली ने ‘बी’ डिवीजन लीग मैचों में जीत दर्ज की।

आज यहां खेले गये दिन के शुरुआती डिवीजन ‘सी’, पूल ‘ए’ मैच में केरल ने तेलंगाना पर 8-3 से शानदार जीत के साथ अपने फॉर्म को बरकरार रखा। केरल के लिए कप्तान मोहम्मद कैफ ने (14वें, 57वें) मिनट और आदित्य कुमार ने (17वें, 28वें) मिनट में दो-दो गोल किए, जबकि अक्षय अनिल ने (14वें) मिनट, शालिक के.एस. ने (21वें) मिनट, रोहित कुशवाहा ने (22वें) और अर्जुन कृष्ण एम.एल. ने (53वें) मिनट गोल किए। तेलंगाना के लिए प्रदीप कोडापा ने (तीसरे, 29वें) और अग्गू मनोज ने (30वें) मिनट में गोल किए।

दूसरे मैच में ले पुडुचेरी ने पूल ए के अपने मैच में त्रिपुरा को 4-0 से हराया। कप्तान कीर्तिवासन ने (28वें, 59वें) मिनट में विजेता टीम के लिए दो-दो गोल किए और इलामारन ने (24वें) और माधवन ने (34वें) मिनट ले पुडुचेरी के लिए गोल दागे।

डिवीजन ‘सी’ के पूल बी में, छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 13-0 के प्रभावशाली स्कोर के साथ हराया। छत्तीसगढ़ के लिए शानदार फॉर्म में दिखे मोहित नायक ने (छठे, 10वें, 28वें, 30वें, 31वें, 33वें)मिनट में छह गोल किए। ओम कुमार यादव ने (36वें, 55वें, 57वें) मिनट में, करण कुमार साहू ने (13वें, 38वें) मिनट में, कप्तान आनंद कुमार सूर्यवंशी ने (18वें) और अविनाश एक्का ने (58वें) मिनट में गोल दागे।

डिवीजन ‘सी’ के फाइनल मैच में, पूल बी में गोवा ने राजस्थान को 4-2 से हराया। कृष श्याम गौंकर ने (तीसरें, 47वें) और तुषार शर्मा ने (23वें, 57वें) मिनट में गोवा के लिए दो-दो गोल किए, जबकि मानवेंद्र गुर्जर ने (31वें) और मोहम्मद उबैद रजा ने (41वें) मिनट में राजस्थान के लिए दो गोल किए।

डिवीजन ‘बी’ में, चंडीगढ़ ने पूल ए के मैच में जम्मू और कश्मीर को 7-2 से हराया। सतनाम सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए (22वें, 26वें, 28वें, 36वें, 47वें) मिनट में विजेता टीम के लिए पांच गोल दागे। इसके अलावा चंडीगढ़ के लिए धीरज ने (10वें) और मोहम्मद जैद ने (15वें) मिनट में गोल किए। जम्मू और कश्मीर के लिए कप्तान राजवीर सिंह ने (49वें, 58वें) मिनट में गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।

अगले मैच में, उत्तराखंड ने डिवीजन ‘बी’ में बिहार को 3-1 से हराया। महेंद्र सिंह बिष्ट ने (32वें, 36वें, 40वें) मिनट में विजेता टीम के लिए मैच विजयी हैट्रिक बनाई। नंदलाल शाह ने (नौं) मिनट में बिहार के लिए एकमात्र गोल किया।

दिल्ली ने डिवीजन ‘बी’ के पूल बी में बंगाल पर 1-0 की मामूली जीत के साथ अपनी विजयी लय जारी रखी। युवराज सिंह ने (40वें) मिनट में तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर दिल्ली के लिए मैच जीत लिया।

 

Next Post

युवक ने लगाई फांसी

Thu Aug 14 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत संजय नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अनिल चौधरी 30 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल ने सूचना दी कि रात लगभग 10 बजे तक उसका भाई आशीष चौधरी घर नहीं आया, वह खाना खाकर अपने कमरे में सो […]

You May Like