पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’: इरफ़ान पठान

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को तीसरे वनडे में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शतकधारी रोहित शर्मा और अर्धशतक बनाने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफ़ान पठान ने कहा कि अपनी पारी से दोनों बल्लेबाजों ने दिखा दिया कि ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’। जियोस्टार के ‘क्रिकेट लाइव’ पर एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए विशेषज्ञ इरफ़ान पठान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की प्रतिभा के बारे में बात की ,“आज जिस तरह से चीज़ें सामने आईं, ऐसा लगा जैसे ये होना ही था। इन दोनों महान खिलाड़ियों (विराट और रोहित) को एक साथ मैच खत्म करते देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। विराट को ऑस्ट्रेलिया में 50 का औसत बनाए रखने के लिए इस मैच में लगभग 70-74 रनों की जरूरत थी, और उन्होंने ठीक वैसा ही किया। अगर यह न्याय नहीं है, तो और क्या है?

इरफ़ान ने कहा,”रोहित ने बहुत मेहनत की, उन्होंने अपना वजन कम किया, पूरी मेहनत की, और उनकी बेहतर फिटनेस तब दिखी जब वे दूसरे मैच में रन-आउट से जल्दी उबर गए। दोनों ने दिखा दिया कि ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’।”

Next Post

मुझे ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाज़ी करने में बहुत मज़ा आया : हर्षित राणा

Sun Oct 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को तीसरे वनडे में चार विकेट लेकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया। जियोस्टार के ‘क्रिकेट लाइव’ पर एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए, हर्षित […]

You May Like