हाईवे पर पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, शिक्षक साथी गंभीर घायल

शुजालपुर, शुजालपुर-आष्टा नेशनल हाईवे 752सी पर अरनिया कलां और तिलावद के बीच सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के मध्य दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया. पेट्रोल पंप के समीप दूध की पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सवार एक अतिथि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फ रार हो गया.

जानकारी के अनुसार तिलावद निवासी अमर सिंह मालवीय एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय तिलावद में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे. उनके पिता जगन्नाथ सिंह मालवीय की अचानक तबीयत खराब होने पर अमर सिंह उन्हें उपचार के लिए बाइक से शुजालपुर लेकर जा रहे थे. उनके साथ विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ विजेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी गवांखेड़ा, जिला सीहोर भी बाइक पर सवार थे. बताया गया कि विजेन्द्र सिंह, अमर सिंह के पिता को संभालने के लिए उनके साथ बाइक पर बैठे थे.

इसी दौरान अरनिया कलां की ओर से तिलावद की तरफ जा रही दूध की पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमर सिंह मालवीय और उनके पिता जगन्नाथ सिंह मालवीय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं विजेन्द्र सिंह ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल को शुजालपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई.

 

वाहन छोडक़र भागा चालक…

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोडक़र फ रार हो गया. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. दोनों मृतकों के शवों का पोलायकलां अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. गमगीन माहौल में पिता.पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया. बताया जाता है कि अमर सिंह मालवीय मूल रूप से तिलावद निवासी थे और वर्तमान में शुजालपुर में निवास कर रहे थे. हादसे की खबर मिलते ही तिलावद सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है.

Next Post

खरगे की रैली के बाद 'शुद्धिकरण' और राहुल पर एफआईआर को लेकर बैज ने भाजपा पर साधा निशाना

Mon Aug 31 , 2026
रायपुर, 31 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उत्तराखंड में हुई रैली के बाद कथित रूप से सभास्थल का ‘शुद्धिकरण’ किए जाने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते […]

You May Like