सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी को लगी गोली

सतना : सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मंदाकिनी बिहार कालोनी में बुधवार की शाम उस वक्त हडक़ंप मच गया जब वहां के निवासी सहायक आबकारी अधिकारी की पत्नी गोली लगने के कारण गंभीर तौर पर घायल हो गईं. उन्हें उपचार के लिए फौरन जिला चिकित्सालय ले जाया गया. लेकिन उनकी हालत को देखते हुए जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया.गुधवार की शाम मंदाकिनी विहार कालोनी में अचानक चीख पुकार मच गई. जिसे सुनकर कालोनी के निवासी सहायक आबकारी अधिकारी देवेंद्र सिंह प्रताप सिंह के घर की ओर भागे. अंदर पहुंचने पर लोगों ने देखा कि देवेंद्र की पत्नी 50 वर्षीय दीपमाला सिंह के पेट में गोली लगी थी.

गोली लगने के कारण वे लहुलुहान होने के साथ-साथ काफी घबराई हुई भी थीें. जिसे देखते हुए उनके किरादार सहित पड़ोसी फाौरन ही उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए. जहां पर उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को देखते हुए जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा के साथ पुलिस बुल मौके पर पहुंच गया. पुलिस द्वारा घर के अंदर बारीकी से पड़ताल शुरु कर दी गई. कमरे के एक हिस्से में दो नाली लाइसेंसी बंदूक पाई गई.

जबकि दूसरे हिस्से में लाठी, डंडे युक्त बड़ी सी हंसिया, ड्रिल मशीन सहित अन्य सामान रखा पाया गया. वहीं एक खिडक़ी के कांच टूट कर नीचे गिरे मिले. घर के अंदर बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ शुरु की. पुलिस के अनुसार कमरे में गोली चलने के कारण रक्त के निशान तो मिले लेकिन खाली खोखा नहीं मिला. लिहाजा माना जा रहा है कि गोली कहीं महिला के शरीर के अंदर ही न फंसी हो. वहीं देर शाम पुलिस ने कमरों को लॉक करते हुए उसे अपनी जांच के दायरे में रख लिया.
शस्त्र पूजन के बाद हादसा..
.इस घटना के संबंध में परिजनों के जरिए जो जानकारी निकलकर सामने आई उसके अनुसार मंगलवार को घर में शस्त्र पूजन किया गया था. जिसके बाद बुधवार की शाम दीपमाला उक्त बंदूक को रखने के लिए आलमारी की ओर जा रही थीं. लेकिन इसी दौरान अचानक फायर हो गया और वे घायल हो गईं. बताया गया कि दीपमाला के पति फिलहाल रीवा में बतौर सहायक आबकारी अधिकारी पदस्थ हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Next Post

लद्दाख में पंचायत चुनावों की घोषणा: एलएएचडीसी की सीटें बढ़कर 100 हुईं, कारगिल परिषद भंग

Thu Oct 22 , 2026
श्रीनगर, (वार्ता) केद्र शासित प्रदेश लद्दाख में निर्वाचन आयोग ने 21 नवंबर से सभी पंचायत हलकों में पंचायत आम चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा प्रशासन ने आठ लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों (एलएएचडीसी) के लिए 100 निर्वाचित निर्वाचन क्षेत्रों को अधिसूचित किया है। वहीं, जिलों के पुनर्गठन […]

You May Like