बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में दिखा धुआं, यात्रियों को बाहर निकाला गया

बेंगलुरु, 26 मई (वार्ता) बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को उड़ान से ठीक पहले इंडिगो के विमान में धुआं दिखने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।

एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 6017 बेंगलुरु से चेन्नई जा रही थी। रनवे की तरफ टैक्सी करते समय विमान के अंदर धुआं देखा गया। इसके बाद तत्काल विमान को खाली कराया गया और संबंधित एजेंसियों को घटना की जानकारी दी गयी।

प्रवक्ता ने कहा है कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। उन्हें टर्मिनल ले जाया गया है।

यात्रियों को चेन्नई ले जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि यह एयरबस का ए321 विमान था। विमान को सेवा से बाहर कर दिया गया है।

 

Next Post

प्याज किसानों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: फडणवीस

Tue May 26 , 2026
मुंबई, 26 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्य के प्याज उत्पादक किसानों को आश्वासन दिया कि राज्य और केंद्र सरकार प्याज की कीमतों के संकट से उबरने में उनकी मदद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस मुद्दे पर चर्चा […]

You May Like