मास्को, 16 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेक्सी लिखाचेव ने कहा कि रूस की योजना 2035 तक चंद्रमा पर अपना पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) बनाने की है।
श्री लिखाचेव ने शुक्रवार को मास्को में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से कहा, “अगले दशक के मध्य तक, हमें चंद्रमा पर एक परमाणु ऊर्जा इकाई स्थापित करनी चाहिए ताकि वहां एक अलौकिक स्टेशन तैयार किया जा सके।”
चंद्रमा पर स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर काम रोसाटॉम और कुरचातोव इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
Next Post
पीएम आवास मल्टी के कर्मचारियों ने हड़ताल कर गेट पर कर दी तालाबंदी
Fri Oct 16 , 2026
ग्वालियर: महलगाँव पहाड़ी फेज़-1की पीएम आवास मल्टी में सभी कर्मचारियों ने आज सुबह से हड़ताल कर दी है। उनके द्वारा गेट बंद कर दिया गया। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।यहाँ कार्य करने वाले कर्मचारियों को पिछले […]

You May Like
-
1 year ago
ईरान सेना के प्रमुख शादमानी मारे गए : इजरायल
-
2 years ago
बदरपुर सीट से AAP आगे
