नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने बिहार के नयी मीडिया टीम का गठन किया है जिसमें असीत नाथ तिवारी को राज्य मीडिया संयोजक तथा ज्ञान रंजन और पंकज यादव को प्रदेश मीडिया विभाग का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने गुरुवार देर रात एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने तीन क्षेत्रीय समन्वयक बनाये हैं, जिनमें डॉ. तबरेज हसन, राजीव मेहता और अमित कुमार शामिल हैं।
पार्टी ने 19 प्रदेश प्रवक्ता बनाये हैं, जिनमें एहतेशाम अहमद, अमर आजाद पासवान, आरती राय, चंद्र भूषण राजपूत, इंजीनियर कमल कमलेश, इबरार अहमद रजा, कुणाल ठाकुर, नदीम अख्तर अंसारी, निधि पांडे, पूनम यादव, प्रियंका पुष्प, प्रो. अनीता कुमारी, राज आदित्य, सामंत प्रधान, शिशिर कुमार कौंडिल्य, शुभम सिंह, सुभम मिश्रा, सुधीर शर्मा और विवेक हरि शामिल हैं।
इसी तरह से 22 प्रदेश पैनलिस्ट बनाये गये हैं जिनमें अभिषेक कुमार झा, एडवोकेट एमडी मजहरुल बारी, अमन कुमार यादव, अमरजीत राम, अरुण पाठक, ब्रजेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार, इंजीनियर करुण नंदन पासवान, हाजी परवेज सिद्दीकी, खुशबू कुमारी, मणि प्रकाश तिवारी, मेनका कुमारी, मृणाल अनामय, प्रमोद कुमार पांडे, रेखा सिंह, रोहित सिंह चौहान, सरदार हीरा सिंह बग्गा, शशांक रंजन, स्नेहाशीष वर्धन, सुंदरम पाठक, सूरज कुमार राय और सुरेश मुखिया बिंद शामिल हैं।
पार्टी ने 15 स्टेट रिसर्चर्स बनाये हैं, जिनमें अखलाकर रहमान सिद्दीकी, अमित कुमार यादव, अमर नाथ, आनंद कुमार, ब्रजेश कुमार, दीपक कुमार राय, डॉ. शशिकांत, मणि प्रकाश तिवारी, एमडी जीशान, मुमताज अली, नीरज कुमार, निशांत यादव, ओवैस अहमद, सुरेंद्र प्रसाद सिंह और विभाष कुमार शामिल हैं।
प्रचार विभाग में 11प्रभारी बनाये गये हैं जिनमें कुमार कौशल किशोर, एमडी नौमान, मिथिलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, प्रशांत भास्कर, राज आदित्य, राशिद वारसी, सचिन कुमार, सैफ आलम और संतोष कुमार शामिल हैं।
पार्टी ने 20 जिला प्रवक्ता बनाये हैं, जिनमें अकबर अली, अमन कुमार मिनाती, अशफाक खान, अशोक कुमार निषाद, विनय कुमार (गुड्डू साह), दीपक कुमार राय, गुंजन कुमार, हरेराम महतो, हुसैन इमाम, महफूज आलम, मंकेश दयाल, एमडी मोदस्सिर हयात, एमडी सैफ अली, निक्की झा, निखिल अनुराग, राजीव कुमार, समीर कुमार, सत्यम राज, शिव राम प्रवेश झा और यशवंत कुमार चमन शामिल हैं।
