युवक की लाश मिलते ही फैली सनसनी

ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र अंतर्गत गाडरबाली पुलिया के पास आरओबी के नीचे युवक की लाश मिली है। मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल के बाद भी कोई शिनाख्त नहीं करा सकी है।मृतक का हुलिया देख कर लगता है कि युवक यहां केजुअल कपड़ों में ही घूमने के लिए घर से निकला होगा। मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष है। चेहरे, पैरों, पीठ पर चोट के निशान मिले हैं ।पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और मौत कैसे हुई, ये पता लगाया जा रहा है।

Next Post

मप्र में भी अंबेड़कर जयंती पर अवकाश घोषित

Sat Apr 12 , 2025
भोपाल।राज्य सरकार ने अंबेड़कर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के उपलक्ष्य में अवकाश की घोषणा की गई है. सामान्य प्रशासन के उप सचिव द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. शनिवार को जारी किए गए आदेशानुसार राज्य […]

You May Like