
भोपाल। सूखी सेवनिया पुलिस ने एक व्यापारी के साथ लूट करने वाले तीन नकाबपोश अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. व्यापारी के साथ करीब 2 लाख रूपए नगदी की लूट की घटना हुई है. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालते हुए पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी आबिद खान ने पुलिस को बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात जब वह नवीबाग से अपने घर जा रहे थे. इस दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और उनके पास रखे 2 लाख रूपए नगद लेकर फरार हो गए. आबिद ने पुलिस को बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बाहर से मगां कर भोपाल में सस्ते दामों पर बेचते हैं. उनका कहना है कि बदमाशों को उनके पास रखे रूपए होने की जानकारी थी. रैकी करते हुए बदमाश घटना की रात कार से उनके पीछे आए. आबिद के साथ मारपीट करते हुए बदमाशों ने उनके पास रखी नगदी लूट ली. फरियादी आबिद की शिकायत पर सूखी सेवनिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
