
रीवा। रीवा से दिल्ली के लिये पहली सीधी विमान सेवा 10 नवम्बर को शुरू हुई थी. एलायंस एयर का एटीआर-72 रीवा से दिल्ली और दिल्ली से वापस रीवा के लिये अपने निर्धारित समय पर आ जा रहा था. लेकिन खराब मौसम के चलते पहली बार मंगलवार को हवाई सेवा निरस्त करनी पड़ी. रीवा से चलकर दिल्ली जाने वाले यात्री सफर नही कर पाए. विमान न आने के कारण यात्रियो ने नाराजगी जताई और असुविधा के लिये प्रबंधन ने खेद व्यक्त करते हुए यात्रियो की मांग पर किराये की राशि वापस की. इसके बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ. अचानक फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया था.
दरअसल दो दिन से रीवा का मौसम खराब चल रहा है मंगलवार को दिन भर बादल के साथ धुंध छाया रहा. यही वजह है कि विमान रीवा नही पहुंचा. यात्री अपने निर्धारित समय पर रीवा एयरपोर्ट पहुंचे गये थे. जब उन्हे फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी मिली तो नाराज हो गये. बाद में प्रबंधन ने खराब मौसम की जानकारी दी, कुछ देर तक यात्री रिफंड के लिये हंगामा करते रहे.
