भिवाड़ी में गैस रिसाव से आग लगने से तीन लोग घायल

अलवर, 20 मार्च (वार्ता) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में गुलमोहर सोसाइटी के पास शुक्रवार को गैस रिसाव से लगी आग से एक परिवार के तीन लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिओम अपनी पत्नी मधु और छह वर्षीय बेटे टीटू के साथ घर में थे। अचानक गैस रिसाव के चलते जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते घर में आग फैल गई। इससे तीनों घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, वहीं पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल ने आकर आगू पर काबू पाया।

पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हादसा रसोई गैस के रिसाव के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

Next Post

ममता ने भाजपा, चुनाव आयोग पर राज्य में लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया

Fri Mar 20 , 2026
कोलकाता, 20 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर चुनावों से पहले राज्य में लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए एक ‘गहरी साजिश’ रचने का आरोप लगाया। सुश्री बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करने से पहले […]

You May Like