
सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक -39 में आज शाम करीब 6.30 बजे बल्कर और अपाची मोटर सायकल की टक्कर से एक युवक की घटना स्थल पर हो मृत्यु हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली का पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीधी शहर के समीपी एनएच-39 स्थित जोगीपुर टर्री के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP53 एमजे 4256 और बल्कर वाहन क्रमांक MP19 एचए HA5501 की टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद घायल युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। करीब 30 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं लगभग 40 मिनट बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। कुछ लोगों का आरोप था कि बल्कर गलत दिशा में था। यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हालांकि इन सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायल की पहचान तथा हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
