खरगे-राहुल ने रामबन में वाहन दुर्घटना में सैनिकों की शहादत पर जताया : शोक

नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के रामबाण में वाहन दुर्घटना में सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

श्री खरगे ने कहा, “जम्मू- कश्मीर के रामबन में हुई भयानक त्रासदी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, जहाँ एक वाहन दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। हम राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं। हमारे बहादुरों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ। यह देखते हुए कि इस वर्ष मार्च में इसी घाटी में नागरिकों से जुड़ी एक ऐसी ही घातक घटना हुई थी, हम अधिकारियों से भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत उचित और पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने का आग्रह करते हैं।”

 

श्री गांधी ने कहा, “जम्मू- कश्मीर के रामबन में सेना की वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हमारे कई जवानों की शहादत का समाचार बेहद दुखद है।शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।”

Next Post

निर्वाचन आयोग चुनावी सेवाओं को सुगम बनाने के लिए लाएगा एकल-बिंदु ऐप

Sun May 4 , 2025
हैदराबाद/नयी दिल्ली, 04 मई (वार्ता) एक बड़ी पहल के तहत चुनाव आयोग (ईसीआई) मतदाताओं और चुनाव अधिकारियों, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज जैसे अन्य हितधारकों के लिए एक नया उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजिटल इंटरफेस विकसित कर रहा है।   आयोग की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि […]

You May Like