ओरछा में भाजपा की छोटी टोली बैठक, संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

निवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने आज निवाड़ी जिले के ओरछा में आयोजित छोटी टोली बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

बैठक में प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, अर्चना सिंह, विधायक अनिल जैन, जीतू जिराती, जिला प्रभारी दीपक भदौरिया, जिला अध्यक्ष राजेश पटैरिया, शिवपुरी जिला प्रभारी डॉ. नंदकिशोर नापित, पूर्व विधायक शिशुपाल यादव एवं अनिता नायक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

Next Post

दिलीप कुमार सिंह बने पमरे के महाप्रबंधक

Thu Apr 9 , 2026
जबलपुर। आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद पश्चिम मध्य रेलवे को नया नेतृत्व मिल ही गया है। रेलवे बोर्ड ने वरिष्ठ रेल अधिकारी दिलीप कुमार सिंह को पश्चिम मध्य रेलवे का नया महाप्रबंधक नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर सेवा के अधिकारी दिलीप कुमार सिंह इससे […]

You May Like